Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update
Post Update

Published on

July 29, 2026 at 11:05 AM

युवा संगम 2026 — रोजगार, स्व-रोजगार एवं नशामुक्ति का संकल्प!

आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी महाविद्यालय, सीधी में मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित "युवा संगम" (रोज़गार, स्व-रोज़गार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला) में सम्मिलित होकर उपस्थित युवाओं को संबोधित किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को रोजगार, स्वरोज़गार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रीमती मनीला सिंह जी, श्री पुष्पराज सिंह जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री मुनिराज विश्वकर्मा जी, अजय गुप्ता जी, श्रीमती विभा शर्मा जी, श्रीमती संगीत गुप्ता जी, श्री महेन्द्र यादव जी, श्री जय सिंह जी, उपखंड अधिकारी सुश्री प्रिया पाठक जी, प्राचार्य डॉ प्रभाकर सिंह जी, रिटायर्ड प्राध्यापक डॉ रामल्ला शर्मा जी, सहित अन्य गणमान्य जन, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this update: