डिजिटल भारत – विकसित भारत! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में VB-G RAM G(विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)) के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर आज मानस भवन, सीधी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनों को संबोधित किया। यह मिशन ग्रामीण श्रमिकों के जीवन में नई आशा और आत्मनिर्भरता का संचार करेगा। 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार, समय पर भुगतान तथा कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराते हुए श्रमिकों को सम्मान, सुरक्षा एवं बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान करेगा। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल है। इस अवसर पर सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार जी, कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री इंद्रशरण सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्री प्रदीप शुक्ला जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री मुनिराज विश्वकर्मा जी, श्री अर्जुन सिंह जी, श्रीमती महिमा तिवारी जी, श्रीमती निशा सिंह जी पार्टी कार्यकर्ता, सरपंचगण, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।