आज मधुरी, सीधी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि स्टेशन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और केवल अंतिम चरण के कार्य शेष हैं। सीधीवासियों का वर्षों पुराना रेल सेवा का सपना अब साकार होने के बिल्कुल करीब है। वह ऐतिहासिक क्षण अब दूर नहीं, जब सीधी में रेल का आगमन होगा और क्षेत्र विकास एवं नई संभावनाओं की नई गति प्राप्त करेगा। सीधी की रेल यात्रा का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है।