आज सीधी में डिजिटल लाइब्रेरी, गोपालदास मंदिर, शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम हॉल सहित विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की तथा जनपद पंचायत के नवीन भवन हेतु भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।