आज जनपद पंचायत सभागार में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर के द्वितीय दिवस सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 24 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार जी, श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्री पुनीत नारायण शुक्ला जी, श्री पुष्पराज सिंह जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री हरिकेश साकेत जी, श्री अजीत वर्मा जी, श्री ललन सिंह जी, एस डी एम श्री राकेश शुक्ला जी, जनपद सीईओ श्री चन्दू पनिका जी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।