ग्राम कसिहवा निवासी श्री रामरतन साकेत जी के तीन मासूम बच्चों के आकस्मिक निधन की अत्यंत दुःखद घटना पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री दिलीप जायसवाल जी के साथ उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान की गई। साथ ही, रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पीड़ित परिवार को ₹60 हजार की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया। यह संवेदनशील पहल संकट की घड़ी में सरकार की संवेदनशीलता, जनकल्याणकारी सोच एवं हर नागरिक के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी, जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी उपस्थित रहे।