आज मध्यप्रदेश विधानसभा भवन, भोपाल में आयोजित लोक लेखा समिति की बैठक में माननीय सभापति श्री भंवर सिंह शेखावत जी की अध्यक्षता में, प्राक्कलन समिति के सभापति श्री अजय विश्नोई जी एवं विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा जी की उपस्थिति में सम्मिलित हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। इस दौरान लोक लेखा समिति के सदस्यगण—विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे जी, विधायक श्री संजय उइके जी, विधायक सुश्री मीना सिंह मांडवे जी सहित लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।