आज देश की नारी शक्ति दुखी है! विपक्ष ने जो किया, वह निंदनीय ही नहीं बल्कि बेहद पीड़ादायक है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। 33% आरक्षण जैसे ऐतिहासिक अवसर को रोकना, महिलाओं के अधिकारों का हनन है। आज उन्होंने सिर्फ़ एक बिल नहीं रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को ठुकराया है। उनकी आँखों के सपनों को आज ठहराया गया है… लेकिन ये आँसू कल बदलाव की ताकत बनेंगे। जिस नारी को आज रोका गया है, वही नारी कल इतिहास लिखेगी। विपक्ष को आज देश की नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। #NariShaktiVandan