आज भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से सीधी भाजपा नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद कर सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में संभागीय संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे जी, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी, जिला संगठन प्रभारी श्री नरेन्द्र त्रिपाठी जी, जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी, धौहनी विधायक श्री कुँवर सिंह टेकाम जी, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।