कल सेमरिया महोत्सव सीजन-05 के अंतर्गत सारा उत्सव घर, सेमरिया में आयोजित लोक कलाकार एवं विंध्य क्रिएटर सम्मान समारोह तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। लोक कला, सृजन और साहित्य की समृद्ध परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज को नई प्रेरणा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर श्री देवेंद्र मिश्रा जी गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती बहेलिया जी, श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री चंद्रमोहन गुप्ता जी, श्री संतोष पाण्डेय जी, श्री कुंवर सिंह चंदेल जी, श्रीमती अंजू पाठक जी, श्रीमती पूनम सोनी जी, श्री पुष्पराज सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश द्विवेदी जी, श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री योगेंद्र सिंह जी, श्रीमती सुनीता रानी वर्मा जी, श्री मुनिराज विश्वकर्मा जी, श्री बद्री मिश्रा जी, श्री रोहित मिश्रा जी, श्री सुभाष पाण्डेय जी, सरपंच श्रीमती नीशा पाण्डेय जी, श्री अजीत वर्मा जी, श्री अभिषेक मिश्रा जी, श्री ऋषभ पाण्डेय जी, विवेक पाण्डेय जी, श्री सुरेश पाण्डेय जी, श्री संजीव तिवारी, आयोजक श्री अंचित गौतम जी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।