आज मानस भवन, सीधी में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित विक्रमोत्सव – कोटि सूर्योपासना एवं सम्राट विक्रमादित्य केंद्रित नाट्य मंचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, श्री इंद्रशरण सिंह जी, पार्षद श्री आनंद परियानी जी, श्री भानू पाण्डेय जी, एडीएम श्री व्ही.पी. पाण्डेय जी, एसडीएम श्री राकेश शुक्ला जी, श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी, श्री श्रवण शुक्ला जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।