आज भोपाल में विश्वमांगल्य सभा के मातृ संस्कार समागम कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मातृशक्ति के संस्कार, शक्ति और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विचार साझा किया। विश्वमांगल्य सभा के राष्ट्रव्यापी कार्य का केंद्र बिंदु “माँ” है। पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी, जीजामाता, रानी लक्ष्मीबाई एवं पन्ना धाय सहित समस्त मातृशक्तियाँ हमारे लिए आदर्श हैं, जिनके संस्कार और त्याग से समाज व राष्ट्र सशक्त बनता है। इस अवसर पर परम पूज्य स्वामी श्री जितेन्द्रनाथ जी महाराज (सभाचार्य, विश्वमांगल्य सभा), विश्वमांगल्य सभा मध्यप्रदेश अध्यक्ष सूरज गुमान सिंह दामोर जी, जनप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग राष्ट्रीय संयोजिका डॉ अनुराधा यादव जी, विश्वमांगल्य सभा मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष श्रीमती विभा रघुवंशी जी, सह संगठन मंत्री पूजा देशमुख जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्यप्रदेश सुश्री पूजा पाठक जी सहित अन्य गणमान्य जन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।