मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री माननीय जगदीश देवड़ा जी द्वारा 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026–27 के पश्चात सहकारिता विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सदन के समक्ष अपनी बात रखी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'सहकार से समृद्धि' के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश का सहकारिता क्षेत्र आज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रदेश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है एवं मध्यप्रदेश के खेल, युवा कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग मंत्री माननीय श्री विश्वास सारंग जी की कार्यकुशलता से विभाग अब तकनीक और पारदर्शिता के साथ 'अंत्योदय' के लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। #MPBudget2026 #ViksitMPKaBudget