आज बसामन मामा गौवंश वन्य विहार, सेमरिया (रीवा) में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री राजेन्द्र शुक्ला जी द्वारा आयोजित गौ कथा में पूज्य श्रीमद् जगतगुरु मलूकपीठाधीश्वर श्रद्धेय श्री स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके मुखारविंद से दिव्य गौ कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रामपुर बघेलान विधायक श्री विक्रम सिंह जी, मनगवां विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति जी, श्रीमती सुनीता राजेन्द्र शुक्ला जी सहित अन्य गणमान्य जन एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।