आज ग्राम पंचायत सिरसी में ₹250.38 लाख की लागत से 06-विस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के उन्नयन/निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ग्रामीणजनों को संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के विज़न एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश की सुदृढ़ होती स्वास्थ्य अधोसंरचना का सशक्त उदाहरण है। ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह केंद्र सिरसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करेगा। जनसेवा, विकास और विश्वास के इस संकल्प को हम निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्री पुनीत नारायण शुक्ला जी, श्री सुबेदास यादव जो, जनपद सदस्य श्री दीपक पनिका जी, सरपंच श्री छोटेलाल प्रजापति जी, श्री योगेन्द्र सिंह जी, श्री राममनोहर सिंह , श्री संतलाल यादव जी, श्री पवन यादव जी, श्री अजीत वर्मा जी, श्री अर्जुन सिंह जी, आयुष पाण्डेय जी, विनोद जायसवाल जी, श्री चंद्रमणि चौबे जी, संजू दद्दा जी, विकाश शुक्ला जी, दीपू सिंह जी, श्री सुरेश प्रजापति जी, श्री रामगोपाल जायसवाल जी, श्री सुखेंद्र सिंह जी, श्री पवन सिंह जी, श्री हिंछलाल प्रजापति जी, श्री सुखुआ सिंह जी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी श्रीमती बबिता खरे जी सहित अन्य गणमान्य जन एवं बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रहे।