जय भाजपा! आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व निश्चित रूप से पार्टी को नए आयाम और नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में भाजपा राष्ट्रसेवा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। आपके नेतृत्व में भाजपा सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नई गति देगी।