आज अशोक नगर में डॉ अनुराधा कृष्णपाल सिंह यादव जी (अखिल भारतीय संयोजिका जनप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग विश्वमांगल्य सभा) एवं विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित द चंदेरी कॉचर वॉक – Vocal for Local कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। चंदेरी सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, बुनकरों की मेहनत और भारत की सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर श्रीमती चेतना मिश्रा जी (प्रेसिडेंट, सिक्स सिग्मा लीडर्स वेलफेयर एसोसिएशन महाकौशल प्रांत संपर्क प्रमुख, विश्वमंगल्य सभा), डॉ. अनुराधा कृष्णपाल सिंह यादव जी (अखिल भारतीय संयोजिका जनप्रतिनिधि परिवार संपर्क विभाग, विश्वमंगल्य सभा), महाकौशल प्रांत की संयोजिका डॉ प्रवीण तिवारी जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।