Published on
January 9, 2026 at 4:38 PM
सीधी जिले के सिहावल विधानसभा अंतर्गत बहरी में मध्यप्रदेश के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय @DrMohanYadav51 जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित जनकल्याणकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी विभिन्न विभागों के हितग्राहियों का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री दिलीप जायसवाल जी, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह जी, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी, सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह जी, देवसर विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी, चुरहट पूर्व विधायक श्री शरदेंदु तिवारी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी तथा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में आमजन एवं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।