आज मुख्यमंत्री निवास भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सम्मिलित हुई। बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों के विषयों पर प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान बैठक में उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री Rajendra Shukla जी व आदरणीय श्री Jagdish Devda जी, प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय श्री हितानन्द शर्मा जी, मध्य प्रदेश शासन में संसदीय कार्य मंत्री आदरणीय श्री Kailash Vijayvargiya जी एवं विधायकगण उपस्थित रहे।