आज म.प्र. हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री आशीष शर्मा जी नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त होना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम द्वारा राजनांदगांव के जंगलों में चलाए गए नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया — देश उनका यह बलिदान सदा याद रखेगा। जय हिंद।