Published on
November 15, 2025 at 12:50 PM
टमसार (कुसमी) में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर 'जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा' कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनों को संबोधित किया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणादायी वर्चुअल उद्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह आयोजन हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत को सम्मान देने और समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी, चुरहट पूर्व विधायक श्री शरदेंदु तिवारी जी, कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह जी, जनपद सदस्य श्रीमती जमुनी देवी जी, श्रीमती रुचि सिंह जी एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रहे।