आज पुणे (महाराष्ट्र) में क्लाइमेट पार्लियामेंट के द्वारा आयोजित उद्योग ऊर्जा संक्रमण नेतृत्व कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। यह कार्यक्रम नवाचार, हरित ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो हमारी ऊर्जा नीतियों और औद्योगिक प्रक्रियाओं में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे आयोजन हमें प्रेरित करते हैं कि हम जिम्मेदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के संतुलन को बनाए रखें। इस अवसर पर सांसद सदस्य श्रीमती रजनी अशोकराव पाटिल जी, श्री मुकेश राजपूत जी, पूर्व पुणे मेयर श्रीमती वंदना चव्हाण जी, मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्यगण श्री गौरव पारधी जी, डॉ. योगेश पंडाग्रे जी, श्री नीरज सिंह जी, श्री दिव्य राज सिंह जी, राजस्थान विधानसभा के सदस्यगण श्रीमती अनिता भदेल जी, श्रीमती प्रियंका चौधरी जी, श्री अभिमन्यु पूनिया जी, जलवायु संसद श्री मनु मौदगल जी, श्री अरुण कौशिक जी, श्री सुनीत माथुर जी, श्री निखिल चौहान जी, विशेष आमंत्रित सदस्य, श्री अभय दत्तदार जी एमएसएमई डीसी अधिकारी, श्री आदित्य चुनेकर जी प्रयास ऊर्जा समूह उपस्थित रहे।