लोकतंत्र की मज़बूती, सशक्त मतदाता सूची से! आज सीधी नगर मंडल में आयोजित भाजपा कार्यशाला के अंतर्गत मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 (SIR) कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर SIR से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही कार्यकर्ताओं ने पुनरीक्षण अभियान में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ नेता श्री देवेन्द्र सिंह मुन्नू जी, श्री देवेन्द्र त्रिपाठी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्रीमती मनीला सिंह जी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री पंकज पाण्डेय जी, श्री रवि केशरी जी, श्री राकेश मौर्य जी, पार्षद श्री बाबूलाल कुशवाहा जी, श्री जमुना कोल जी, श्रीमती सोमवती जायसवाल जी, श्रीमती शोभा देवी जी, श्रीमती गीता सिंह जी, श्री दिनेश गुप्ता जी एवं मंडल के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #SIR2025