वंदे मातरम के गौरव के 150 वर्ष! #मनकीबात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बताया कि भारत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है, एक ऐसा गीत जो भक्ति और शक्ति के अपने शाश्वत संदेश से राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोता है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत और भारतियों को जागृत करने के लिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित और 1896 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा पहली बार गाया गया, वंदे मातरम आज भी पीढ़ियों तक देशभक्ति की भावना जगाता है। वंदे मातरम के गान में करोड़ों देशवासियों ने हमेशा राष्ट्र प्रेम के अपार उफान को महसूस किया है। हमारी पीढ़ियों ने ‘वंदे मातरम’ के शब्दों में भारत के एक जीवंत और भव्य स्वरूप के दर्शन किए हैं। #VandeMatram150